फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवक जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
up roadways - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। होली के त्योहार पर रोडवेज बस में बैठकर घर लौट रहे तीन युवकों को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। जहरखुरान युवकों से 13 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिए। यात्रियों को बस चालक और राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मैनपुरी के थाना वेवर के प्रेमपुर निवासी शिवम पुत्र जगरूक और अंकित पुत्र शीलेंद्र निवासी कुशवाह अवागढ़ दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर काम करते है। देर रात दोनों एक ही रोडवेज बस में बैठकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बस में सवार जहरखुरानों ने उन्हें बिस्कुट और चिप्स खिला दिए।

इसके बाद बेहोशी की हालत में जहरखुरान शिवम के पास से छह हजार रुपये, दो मोबाइल और अंकित के पास से पांच हजार रुपये और एक मोबाइल लूटकर ले गए। वहीं रामदास पुत्र रामलाल निवासी कोयला थाना मिरहची भी रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरान उससे दो हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लेकर भाग गए। बस में बेहोशी की हालत में युवकों को चालक और राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें