फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

144 महाविद्यालय के दो हजार छात्रों की छात्रवृति पर संकट

विज्ञापन
स्कूल - फोटो : Facebook
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद के 144 डिग्री कालेजों के दो हजार छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति पर संकट के बादल छाए हुए हैं। ऑनलाइन छात्रवृत्ति डाटा भरने में की गई लापरवाही के बाद समाज कल्याण विभाग ने डाटा संशोधन के लिए सूची डीआईओएस को भेज दी है। यदि निश्चित समय में संशोधन नहीं किया गया तो इन छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन


जनपद के महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए शासन के निर्देश पर छात्रवृत्ति की व्यवस्था की गई है। छात्रवृत्ति प्रक्रिया के तहत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए गए थे। आवेदन की प्रति संबंधित महाविद्यालय के माध्यम से समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराई जानी थी। महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा तथा ऑनलाइन कराए गए डाटा का समाज कल्याण विभाग ने मिलान किया तो काफी गलतियां निकलीं।

144 महाविद्यालयों के दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति संकट में फंस गई। समाज कल्याण विभाग ने इन कालेजों के छात्र-छात्राओं की सूची डीआईओएस कार्यालय में संशोधन के लिए उपलब्ध करा दी है। तीन दिन के अंदर संशोधन कर सूची वापस मांगी गई है। यदि समय रहते संशोधन नहीं किया गया तो इन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मा कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें