मैनपुरी। घिरोर क्षेत्र के गांव जवापुर में आयोजित क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता पर गोकुलपुर ने कब्जा कर लिया। पांच सेटों के फाइनल मुकाबले में गोकुलपुर ने जवापुर को 3-2 से पराजित किया।
गांव जवापुर में क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार की सुबह डा. प्रबल प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता को पहला सेमीफाइनल मुकाबला रामगंज और गोकुलपुर के मध्य खेला गया। जिसमें गोकुलपुर ने 25-22, 25-23 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई ।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जवापुर और नगला रामसिंह के मध्य खेला गया। जिसमें जवापुर ने 25-18, 25-14 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पांच मैचों के फाइनल मुकाबले में गोकुलपुर ने 25-15, 25-18, 15-25, 12-25 तथा 25-17 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डा. प्रबल प्रताप सिंह, नेम सिंह और जीतपाल सिंह ठेकेदार ने पुरस्कार प्रदान किए।
विजेता तथा उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को शील्ड भी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में रठेरा, कासगंज की टीमों ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जगपाल सिंह, सबल प्रताप सिंह, दीपू सिंह, अशोक कुमार, शैलेंद्र सिंह, मोहनलाल मस्ताना आदि मौजूद रहे।