फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में ढोया जा रहा लहसुन

विज्ञापन
Ambulance - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मैनपुरी- कुरावली। एक तरफ मरीजों को सही समय पर उपचार दिलाने के लिए एंबुलेंस का टोटा है। वहीं दूसरी ओर एंबुलेंस मरीजों के बजाए लहसुन लेकर जा रही है। कस्बे में कई बार मरीजों को ले जाने के लिए भी एंबुलेंस नहीं मिलती है कई मरीजों की इसके अभाव में जान भी जा चुकी है। तो कई सीएचसी पर जर्जर हाल में एंबुलेंस खड़ी रहती हैं। वहीं दूसरी ओर लोगों को काफी परेशनियों का समाना करना पड़ता है। सोमवार को जीटीरोड पर एक मारूति वैन एंबुलेंस पुराने बस स्टैंड पर जाकर रूकी।
विज्ञापन


इसका चालक सवारियों को आवाज लगाने लगा। एंबुलेंस में पहले से ही लहसुन की बोरियां भरी हुई थी। जिसने भी लहसुन भरा हुआ देखा, वह आर्श्चयचकित रह गया। वाहन में साफतौर पर लहसुन की बोरिया लदी हुई दिखाई दे रही थीं। यात्रियों ने लहसुन की बोरियां हटाने के लिए कहा तो परिचालक बिना सवारी लिए ही जाने लगा। लोगों ने इस बारे में पूछना चाहा तो चालक वाहन को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें