फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी लेते रहे हालातों की जानकारी

विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। तिरंगा यात्रा के दौरान हुए सांप्रदायिक बवाल के बाद सुर्खियों में आए कासगंज के मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यानाथ योगी चिंतित नजर आए। उन्होंने न केवल ट्वीट करके लोगों से शांति की अपील की बल्कि उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दो ट्वीट किए और शनिवार को चंदन के अंतिम संस्कार के मौके पर उन्होंने सांसद राजवीर सिंह के अलावा वैश्य नेता प्रदीप हिना से फोन बात करके शांति की अपील करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेंगे। इसके अलावा उन्होंने शुक्रवार को भी सांसद व भाजपा के जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी से फोन पर बात की और हालातों का जायजा लिया।

उन्होंने भाजपा नेताओं को शांति स्थापित करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री लगातार अलीगढ़ के आईजी, कमिश्नर के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों से घटनाक्रम को लेकर ताजा अपडेट लेते रहे। डीजीपी कार्यालय से भी लगातार जानकारी ली जा रही थी। सीएम के निर्देश पर डीजीपी ने लखनऊ से आईजी बीके ठाकुर को जिले में भेज दिया। आईजी लगातार शनिवार को इस संबंध में शासन को अपडेट देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें