फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैंक पर पुलिस का छापा, तीन गरफ्तार

विज्ञापन
raid - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस ने यंग इंडिया म्यूचन बैनिफिट निधि लिमिटेड के नाम से संचालित फर्जी बैंक पर छापा मारा। मौके से तीन कर्मियों को हिरासत में ले लिया। जबकि चार फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्त में लिए लोगों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जितेंद्र कुमार निवासी ज्वालापुरी ने बैक से 6.67 लाख रुपये ठग लिए जाने की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छापामार कार्रवाई की। मौके से संदीप निवासी दुर्गा कॉलोनी, अरुण सिंह वर्मा, निवासी सहावर गेट, संजय गोला निवासी इस्माइलपुर रोड को हिरासत में ले लिया। जबकि जाकिर अहमद निवासी ठंडी सड़क, प्रीति सक्सेना निवासी गली मोहन, पवन दुबे निवासी स्टेट बैंक कॉलोनी, प्रीती वार्ष्णेय निवासी बड़ी होली मौके से फरार हो गए।

कंपनी का संचालन अमर सिंह निवासी इस्माइलपुर रोड नशीले पदार्थ की बिक्री करने के आरोप में पहले से ही जेल में बंद है। जबकि पार्टनर सुनील निवासी बघेलपुरी ढोलना हाल निवासी लक्ष्मीगंज के पीछे फर्म का पूरा धन लेकर फरार चल रहा है। पुलिस ने मौके से कंप्यूटर, रसीद बुक, पोलसी बुकलेट, प्रोजेक्ट बिक्री रसीद, 61 एफडीआर व आरडी बरामद की।
विज्ञापन


कंप्यूटर पर लेनदेन की लिस्ट देखने के बाद पता चला कि अब तक 16942970 रुपये का कारोबार विभिन्न योजनाओं के जरिए किया गया है। सीओ वीएस वीर कुमार ने बताया कि जो आरोपी फरार हैं पुलिस उनकी शीघ्र गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें