फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रहालय में हुए निर्माण कार्यों की जांच को पहुंची टीम

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। संग्रहालय में लाखों की लागत से हुए कार्यों में जमकर गोलमाल हुआ। हाल यह है कि शौचालय बना दिया लेकिन उसमें नल का कनेक्शन ही नहीं है। छत की रिपेयरिंग कर दी लेकिन पानी अब भी टपक रहा है। घालमेल को देख जांच अफसर भी दंग रह गए।
विज्ञापन


राजकीय संग्रहालय में समाज कल्याण निगम ने शौचालय, गेस्ट रूम, छत की रिपेयरिंग का कार्य कराया था। यह काम लगभग 76.76 लाख की लागत से हुए। कार्याें की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि संग्र्रहालय प्रशासन ने इन्हें सुपुर्दगी लेने से इंकार कर दिया।

इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित कर दी। इस कमेटी के सचिव पुरातत्व विभाग लखनऊ के अभियंता मनमोहन श्रीवास्तव बुधवार को संग्रहालय आए। इन्होंने बिंदुवार जांच की तो इनके पैरों तले भी जमीन खिसक गई। कार्यों में जमकर घालमेल किया गया है। जांच के दौरान अध्यक्ष व सीडीओ पवन पवन कुमार गंगवार, संग्रहालय के उपनिदेशक डॉ. एसपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


टीएसी करेगी गहनता से पड़ताल
निर्माण और रिपेयरिंग कार्यों में भारी गड़बड़ी के चलते अब ये जांच समिति इस पूरे मामले की पड़ताल के लिए टीएसी जांच की संस्तुति करने जा रही है। समिति ये रिपोर्ट जल्द ही सौंपने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें