मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के दूसरे गुट की चुनाव प्रक्रिया में 30 वकीलों ने नामंाकन किए हैं। 15 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 19 दिसंबर को पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।
एसोसिएशन के दूसरे गुट के वार्षिक चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व डीजीसी भुवनेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी, सहायक चुनाव अधिकारी कुलदीप प्रताप सिंह, हेमेंद्र दुबे की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।
अध्यक्ष पद के लिए अजय कृष्ण पांडेय, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, ओमकार सिंह चौहान, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अनिल कुमार शर्मा, संदीप कुमार त्रिपाठी, संदीप राठौर, सचिव पद के लिए पवन मिश्र, संदीप कुमार त्रिपाठी, हरिरंजन मिश्र, सहसचिव पद के लिए अजय प्रताप सिंह चौहान तथा आडीटर पद के लिए राकेश कुमार गुप्ता ने नामांकन जमा किए हैं।
कार्यकारिणी के 16 सदस्यों के लिए आशुतोष पांडेय, प्रदीप यादव, अरविंद शुक्ला, अनिल दुबे, यतीश दीक्षित, कमलेश मिश्रा, दिनेश दीक्षित, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, पंकज दीक्षित, विपिन चतुर्वेदी, श्याम किशोर दुबे, सतीश दीक्षित, संदीप राठौर, राजेश मिश्र, अतुल अग्निहोत्री, दीपक उर्फ चंचल दीक्षित, प्रमोद राठौर ने नामांकन किए हैं।
बार के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया 15 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 16 दिसंबर को नाम वापसी तथा 19 दिसंबर को अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना करके चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।