कासगंज (पटियाली)। सिकंदरपुर वैश्य के गांव हिम्मतनगर बझेरा में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
भूरे(25) ने एक साल पहले अंतर्जातीय विवाह की थी। एक पखवाड़े पहले ही वह अपने गांव में लौटकर आया था। परिवार में कई दिनों से हो रही गृह क्लेश से क्षुब्ध होकर उसने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रवेंद्र कुमार ने बताया कि गृह क्लेश के कारण युवक ने आत्महत्या की है।