फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और दवा का नमूना फेल, नोटिस जारी

विज्ञापन
medicine
विज्ञापन
एटा। जिले में एक और दवा का नमूना जांच में फेल हो गया है। औषधि निरीक्षक ने दवा विक्रेता और निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


दरअसल, औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने पांच सितंबर को अलीगंज के दीप मेडिकल स्टोर से लोफेन टैबलेट का नमूना लिया था। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जहां से दवा को अधोमानक घोषित किया गया है।

औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर स्वामी राजेश कुमार और निर्माता कंपनी यूनीप्लस बायोटक हापुड़ को नोटिस जारी किया है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि अधोमानक दवा की बिक्री नहीं होगी। अगर लोफैन के बैच नंबर 90517 की दवा किसी भी विक्रेता पर है, तो तत्काल उसे वापस कर दें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय औषधि भंडार का नमूना हो चुका है फेल

जिले में दवाओं के नमूने फेल होने का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले केंद्रीय औषधि भंडार की खुजली की दवा गामाबेंजीन हैक्साक्लोराइड लोशन को जांच में फेल किया जा चुका है। इसे लेकर सीएमओ को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें