फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी किसी दल के हों, मगर पंसद है मोदी जैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव के चलते गुलाबी ठंड में भी सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रचार के दौरान नेजाती के साथ चल रहे समर्थक भी स्टाइल में कमी नहीं छोड़ रहे हैं। सादा कुर्ता पायजामा की मांग घट रही है। बाजार में स्टाइलिश कुर्ते, पायजामा, जवाहर कट, मोदी कट जैकेट की डिमांड बढ़ गई है।
विज्ञापन


बीजेपी समर्थक भगवा रंग के जाकेट एवं कुर्ता पसंद कर रहे हैं। नेताजी अब तक खादी पर टिके रहते थे, मगर अब सफेद पेंट शर्ट के साथ मोदी और जवाहर कट की जैकेट खरीद रहे हैं। राजनीति में भी फैंशन का ट्रेंड बदल गया है। युवाओं की भागेदारी बढ़ गई है। प्रत्याशी किसी दल का हो, मगर मोदी कट जाकेट पसंद कर रहा है। कपड़ा व्यवसायी दीपक कुमार ने बताया कि मोदी जैकेट सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। सफेद पेंट शर्ट के साथ जाकेट ले रहे हैं।

गांधी आश्रम के संचालक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि खादी में लोग भगवा रंग का कुर्ता मांगने आ रहे हैं। डिमांड तो बढ़ी है, मगर पहले जिस तरह नेता खादी पर ही जोर देते थे, अब वैसा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा लेकर सिलवा रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें