फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार ईवीएम से होगा निगम चुनाव

विज्ञापन
EVM Shimla
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद फिरोजाबाद में पहली बार ईवीएम से चुनाव होने जा रहा है। नगर निगम चुनाव के लिए जिला प्रशासन करीब एक हजार ईवीएम मशीन तैयार करा रहा है। ं हर बूथ पर डबल ईवीएम लगेंगी। एक मशीन से महापौर दूसरी से पार्षद के लिए मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन


जनपद में 29 नवंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। फिरोजाबाद नगर निगम के साथ, नगर पालिका टूंडला, शिकोहाबाद, सिरसागंज, जसराना, नगर पंचायत फरिहा और एका का चुनाव होना है। मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ जिला प्रशासन ने तैयारियों तेज कर दीं हैं। निकाय चुनाव में बैलेट पेपर छपवाने के लिए उपायुक्त उद्योग के नेतृत्व में उद्योग विभाग की टीम दिल्ली गई है। नई दिल्ली से बैलेट पेपर छप कर आने के साथ उन्हें ईवीएम मशीन में लगवाया जाएगा।

नगर निगम चुनाव के लिए 70 वार्डों में 191 मतदान केंद्रों में 439 बूथ बनाए गए हैं। जिला प्रशासन बूथाें के अनुसार 439 ईवीएम महापौर और 439 ईवीएम पार्षद पद के लिए तैयार कराई जा रही हैं। इसके अलावा 10 प्रतिशत अतिरिक्त ईवीएम तैयार कराई जा रही हैं। ताकि कोई ईवीएम खराब होती है तो वहां दूसरी मशीन लगवा कर मतदान शुरू कराया जा सके। इस तरह जिला प्रशासन द्वारा मतदान के िलए करीब एक हजार ईवीएम तैयार कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


एडीएम उदय सिंह ने एक हजार ईवीएम में बैलेट पेपर लगाने के लिए सभी तहसीलों के लेखपालों की ड्यूटी लगा दी है। तहसीलदार सदर प्रसून कश्यप ने बताया कि सिरसागंज तहसील से 15, जसराना से 18, सिरसागंज से 15 और टूंडला के 11 लेखपालों की बैलेट पेपर लगाने के लिए ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें