फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर, हादसों में 11 घायल

विज्ञापन
नेशलन हाईवे पर कोहरे के कारण ठंड में लाइट जलाकर गंतव्य की ओर जाते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोहरे का कहर जारी है। इसके कारण शनिवार की सुबह विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में स्कूलों, बच्चों और एक शिक्षक सहित करीब 11 लोग घायल हुए हैं। औंछा क्षेत्र में स्कूली बच्चों को ले जा रही मार्शल से ट्रक टकरा गया। इसमें घायल पांच बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब आठ बजे एसआर इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन बड़ा गांव फिरोजाबाद की मार्शल घने कोहरे में थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला दुर्जन से छात्रों को लेकर फिरोजाबाद की ओर जा रही थी। औंछा क्षेत्र में कोहरा अधिक होने के के कारण जसराना की ओर से आ रहे ट्रक छात्रों के वाहन से टकरा गया।

इस हादसे में मार्शल में बैठे छात्र अभिषेक, कविता, हिमांशू, संध्या और बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला। परिवारीजन एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए सैफई ले गए। स्कूली बच्चों का वाहन टकराने की सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। घटना की वजह घना कोहरा व पुरानी हो चुकी जर्जर मार्शल गाड़ी बताई गई है।
विज्ञापन



वहीं कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव ढकपुरा स्थित विद्यालय में तैनात शिक्षक धीरेंद्र सिंह शनिवार सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे। गांव सौंज के समीप पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालात गंभीर बनी हुई है।

थाना बिछवां क्षेत्र में कोहरे के चलते दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला पड़ाव निवासी सतीश शनिवार सुबह बाइक से मैनपुरी आ रहे थे। बिछवां हन्नूखेड़ा मार्ग पर बाइक फिसल गई। हादसे में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी निवासी विमलेश बाइक से सुबह छाछा जा रहा था। घना कोहरा होने की वजह थाना बिछवां क्षेत्र में गांव जमथरी के समीप किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसी तरह मैनपुरी की ओर से दन्नाहार जा रही स्विफ्ट कार अधिक कोहरे के चलते अचानक असंतुलित होकर बिघरई पुल के नीचे उतर गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया। हादसे में कार में बैठे लोग और चालक को मामूली चोटें आई। स्विफ्ट गाड़ी हुमांयूपुर निवासी निक्की भदौरिया की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें