फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत् थान एकादशी पर बजारों में सहालग की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में मंगलवार को देवोत्थान एकादशी धूमधाम से मनाई जाएगी। देवोत्थान पर हर ओर शहनाई गूंजेगी। शहर में सामूहिक विवाह समारोह धूम रहेगी। शादी समारोह के लिए शहर के होटल, मैरिज होम, रिसोर्ट, बैंडबाजे, ब्यूटी पार्लर बुक हो गए हैं।
विज्ञापन


देवोत्थान एकादशी से मांगलिक कार्य शुरू होंगे। चार माह से सोण् देव मंगलवार को जागेंगे। देव जागने के साथ मांगलिक कार्य शादी विवाह, मुहूर्त की शुरूआत होगी। देवोत्थान के दिन शहर में होने वाले शादी समारोह के लिए खरीदारी करने के लिए लोग घरों से निकले तो बाजार में जाम के हालात पैदा हो गई। लोगों ने कपड़े, बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण की खरीदारी की।

दिवाली के बाद देवोत्थान की पूर्व संध्या पर बाजार में रौनक नजर आई। सुबह से देर रात तक बाजार में अच्छी खरीदारी होने से दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। बाजार में एक ओर जहां लोग खरीदारी करने में व्यस्त रहे। बाजार में सिंघाड़े, गन्ना और गेंदा के फूल की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन


देवोत्थान से एक दिन पूर्व शादी समारोह के लिए खरीदारी करने लोग घरों से निकले तो हर जगह जाम से जूझना पड़ा। शहर के मुख्य सुभाष तिराहा, गांधीपार्क, रानी वाला मार्केट, गंज चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर से लेकर नालबंद चौराहे तक हर जगह जाम दिखा। बाजार में सुबह से शाम तक लोग से जूझते रहे, परंतु पुलिस प्रशासन की कोई व्यवस्था नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें