फिरोजाबाद। स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक सोमवार को ककरऊ कोठी में हुई। बैठक में स्वच्छता निरीक्षण एनएल कुशवाहा ने क्षेत्र की जनता को खुले में शौच नहीं करने की शपथ दिलाई।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निगम द्वारा वार्डों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम के इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर वार्डों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। स्वच्छता निरीक्षक एनएल कुशवाहा ने ककरऊ में आयोजित स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक में क्षेत्रीय लोगों को घर में शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि खुले में शौच करने से तमाम बीमारियां होतीं हैं। बीमारियों से बचने के लिए घर में शौचालय बनवाएं। क्षेत्रीय जनता को शपथ दिलाई कि ऊंची रखें हम अपनी सोच, खुले में नहीं करेंगे हम शौच। बैठक में सुपरवाइजर के साथ काफी संख्या में क्षेत्रीय महिला-पुरुष मौजूद रहे।