फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसराना के नगला नथुआ में फायरिंग और पथराव से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिवाली से पूर्व सुहागनगरी की जनता को बिजली रुलाने लगी। रविवार को दिन सुबह से शाम तक बिजली संकट से लोग परेशान रहे। घंटों तक लाइट न आने से इनर्वटर भी ठप हो गए।
विज्ञापन

योगी सरकार एक ओर जनता को 24 घंटे बिजली देने की दिशा में कार्य कर रही है, परंतु विद्युत विभाग में तैनात अफसर शासन की मंशा पानी फेर रहे हैं।

दिवाली से पूर्व घरों में सफाई कार्य जोरों से चल रहा है। व्यापारी भी दुकानों व प्रतिष्ठानों में सफाई व रंग-रोगन व सजावट कार्य करा रहे हैं। रविवार होने के कारण महिलाएं, बच्चे, पुरुष सफाई कार्य करने में लगे हुए थे, परंतु बिजली संकट के कारण हर कोई पसीना बहाते दिखाते। सुबह पांच बजे एसएन बिजलीघर के अंतर्गत अंडरग्राउंड केबल बर्स्ट हो गई, जिससे दुर्गानगर फीडर जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई। सूचना पर मिलने घंटों पर केबल ठीक हो सकी।

इसके बाद मशीन में फाल्ट हो गया, जिससे सप्लाई पुन: बाधित हो गई। करीब एक बजे फाल्ट दूर हो सका। तब तक आसफाबाद 220 केवी विद्युत उपकेंद्र से पूरे जनपद की सप्लाई बंद कर दी गई। आसफाबाद बिजलीघर पर दिवाली पूर्व मेंटीनेंस कार्य के नाम पर करीब तीन घंटे सप्लाई बंद की गई। रविवार को दिन सुबह से शाम तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस संबंध में नगरीय विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता आरपी वर्मा का कहना है कि दिवाली पर उपभोक्ताओं को सुचारु आपूर्ति देने के लिए आसफाबाद बिजलीघर पर मेंटीनेंस कार्य कराया गया है, जिससे दो घंटे शटडाउन रहा था। सुबह दुर्गानगर फीडर पर फाल्ट आने के कारण सप्लाई बाधित हुई है। बार-बार फाल्ट होने से आपूर्ति सुचारू करने में समस्या आ रही है। टीम फाल्ट दूर करने में लगी है, जल्द आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें