फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 9,936 किसानों का माफ होंगे 65 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना के तहत तीसरे चरण के किसानों की सूची प्रशासन ने फाइनल कर दी है। तीसरे चरण में 9936 किसानों का 65 करोड़ से अधिक ऋण माफ होगा। जिला प्रशासन जल्द ही किसानों को ऋभनण मोचन के प्रमाणपत्र वितरित करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की फसली ऋण मोचन योजना के तहत जिले के किसानों को ऋण माफी का लाभ जांच पड़ताल के बाद दिया जा रहा है। डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में गठित टीम में शामिल सीडीओ अशोक कुमार, एलडीएम एस के खंडेलवाल, जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एसबी कटारा ने किसानों की सूची फाइनल की हैं।

जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि तीसरे चरण में जिले के 9,936 किसानों का 65 करोड़ रुपये फसली ऋण माफ होगा। उन्होंने बताया प्रथम चरण में जिले के 11,825 किसानों का 84 और दूसरे चरण में 14,301 किसानों का 103 करोड़ रुपया माफ हो चुका है। तीन चरणों में जिले के 36062 किसानों का करीब ढाई अरब रुपया प्रदेश सरकार की ओर से माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शेष किसानों के ऋण माफी के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें