आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल ऑफ आगरा (अप्सा) फिएस्टा-2017 के अंतर्गत होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में गुरुवार को समूहगान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 20 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संयोजक स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर, को-चेयरपर्सन राधा तोमर, प्रधानाचार्य आलोक एडवर्ड और निर्णायकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। निर्धारित थीम पर स्कूलों की टीमों ने समूहगान की प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और गायत्री पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिवालिक कैंब्रिज स्कूल और सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया। निर्णायकों में क्रिस्टीलाल, देवाशीष गांगुली, लालजी प्रभाकर रहे। कार्यक्रम में अप्सा के उपाध्यक्ष प्रद्युम्न चतुर्वेदी, सचिव सुशील गुप्ता, कोषाध्यक्ष डा. गिरिधर शर्मा, राजू डेनियल, त्रिलोक सिंह राना, एमएस सोलंकी, मोहित बंसल, रवि नारंग, भूप सिंह, डा. अविनाश पोखरियाल, लोकपाल सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन ललित वत्स ने किया।