एटा। जुआ खेलते हुई कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले। इसमें पांच लोग घायल हो गए। मामले की शिकायत दोनाें पक्ष ने थाना पुलिस को दर्ज कराई है।
थाना मारहरा क्षेत्र के गांव फूलगंज निवासी आकाश और शाहबुद्दीन के बीच जुआ खेलते वक्त हार-जीत को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ओर से गालीगलौज के बाद लाठी डंडे चलने लगे।
इसमें आकाश के साथ ही उसका भाई दिनेश, पिता निरंजन और मां जमुनो देवी घायल हो गए। जबकि दूसरी तरफ से शाहबुद्दीन को परिवारीजनों ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मारहरा दरवाजा निवासी कंचन पुत्र सतीश चंद्र ने आकाशदीप निवासी शिकोहाबाद आवास विकास कालोनी सहित दो लोगाें के खिलाफ पुराने मुकदमे में फैसला करने के लिए दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसकी रिपोर्ट पीड़िता ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है।