फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर के मुद्दे को हवा देने के मूड में नहीं संघ

विज्ञापन
RSS - फोटो : demo
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। संघ अब राममंदिर के मुद्दे को हवा देने के मूड में नहीं है। संघ का मानना है कि मामला अदालत में है और वहीं से फैसला भी होना है। ऐसे में अब संघ देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सरकार को फीडबैक देगा। यह फीडबैक संघ के प्रचारकों ने देश के कोने-कोने से लिया है।
विज्ञापन

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा. मनमोहन वैद्य ने कहा कि राममंदिर का मुद्दा अदालत में चल रहा है। वहीं से फैसला होना है तो इस मुद्दे पर चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि एक से तीन सितंबर को वृंदावन में होने जा रही संघ की समन्वय समिति की बैठक में देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी। देश के सामने जो ताजा हालात हैं चाहें बढ़ता आतंकवाद हो या फिर पाकिस्तान और चीन का मसला, इन सभी बिंदुओं को बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर संघ से जुड़े 35 संगठन हैं यह सभी इस पर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे, उनके सुझाव भी आएंगे। इन सुझावों को संघ की राष्ट्रीय फोरम में रखा जाएगा। आगे इन बिंदुओं को लेकर पूरी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। एक सवाल के जवाब में वैद्य ने कहा कि देश के दुश्मनों का इलाज बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें