फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस नेता के घर खाया खाना, कार्यकर्ता नाराज

विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस नेता के घर खाया खाना, कार्यकर्ता नाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। कांग्रेस नेता के घर प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग द्वारा भोजन किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद जिला संगठन में चर्चा का आलम है। दरअसल, गुरुवार को प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करने आए थे। इस दौरान दोपहर को वह एक कांग्रेस के युवा नेता के घर नाश्ता करने चले गए। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता ने प्रभारी मंत्री की कांग्रेस नेता के घर भोजन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन

फोटो वायरल होते ही शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में चर्चा होने लगी। एक कार्यकर्ता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कांग्रेस नेता के घर मंत्रीजी ने भोजन किया और चुनावों में कांग्रेस नेता ने भाजपा को हराने का प्रयास किया था। अब मंत्रीजी को आखिर वहां क्यों भोजन करने की जरूरत पड़ी? भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने का मंत्रीजी के पास समय नहीं है। सूत्रों की मानें तो कार्यकर्ताओं ने मामले की शिकायत भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी की है। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि जिला स्तर से कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया था। प्रभारी मंत्री व्यवहारिक नाते से कार्यक्रम में गए थे।

प्रभारी मंत्री के आने पर दो गुटों में बंटी भाजपा
जलेसर। नगर में गुरुवार को प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम के दौरान भाजपा दो धड़ों में बंटी नजर आई। बताया जाता है कि भाजपा के जिला कार्यकारिणी से जुड़े एक नेता ने प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग से स्वर्गाश्रम और गोशाला के वार्षिकोत्सव की स्वीकृति ली थी। गोशाला कमेटी द्वारा स्थानीय संगठन को तवज्जो न दिए जाने से नाराज संगठन कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री का वानिकी विभाग पर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने का कार्यक्रम बिना स्वीकृति के लगा लिया। ऐसे में वानिकी विभाग पर सैकड़ों भाजपाई नजर आए। वहीं गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में नाममात्र के भाजपाई दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें