फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 से शुरू होगा दशलक्षण महापर्व

विज्ञापन
जैन मंदिर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दशलक्षण महापर्व की शुरुआत शनिवार से हो रही है। गुरुवार को शहर के सभी जैन मंदिरों में सजावट के साथ ही अन्य तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन


जैन धर्म के दशलक्षण महापर्व 26 अगस्त से पांच सितंबर तक चलेगा। इन दिनों मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। गुरुवार को चंद्रप्रभ जैन मंदिर में दशलक्षण महोत्सव की तैयारियां चलती रहीं।

वहीं, छदामीलाल जैन मंदिर, गांधी नगर जैन मंदिर, अट्टावाला मंदिर, नसियाजी, गली लोहियान मंदिर, विभव नगर, जैन नगर स्थित जिनालय में भी सजावट का कार्य गुरुवार को दिनभर चलता रहा है।
विज्ञापन


जैन मंदिरों में होंगे प्रवचन

श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अजय जैन एडवोकेट ने बताया कि मैनपुरी के विद्वान डॉ. सुशील कुमार जैन दोपहर में तत्वार्थसूत्र व सायंकालीन धर्मसभा में दशलक्षण पर्व पर प्रतिदिन अलग विषयों पर ज्ञान की अमृत वर्षा करेंगे। शाम सात बजे आरती होगी।
विज्ञापन


बाहुबलि जैन मंदिर नई बस्ती में पांडेय राजेश जैन शाम आठ से नौ बजे तक प्रवचन देंगे। विभव नगर स्थित जैन मंदिर में पांडे मुनेंद्र कुमार में शाम 7.30 से आठ बजे प्रवचन होंगे। नसियाजी मंदिर में सुबह सात बजे से सामूहिक पूजन, नौ से 10 बजे जैनाचार्य चैत्यसागर के प्रवचन होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें