फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की नब्ज टटोलने आ रहे ऑब्जर्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में विकास की नब्ज टटोलने के लिए ऑब्जर्वर आ रहे हैं। शासन द्वारा नियुक्त किए गए अमित मोहन प्रसाद दो दिवसीय जनपद दौरे पर हैं। शुक्रवार को वह मथुरा आ रहे हैं। शासन से कार्यक्रम जारी होने के बाद सभी विभाग तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन



योगी सरकार ने जनपद के विकास सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। इसके तहत शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ अमित मोहन प्रसाद मथुरा आ रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि नोडल अधिकारी द्वारा इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान किसी गांव का भ्रमण किया जा सकता है। इसके अलावा जिला अस्पताल, कार्यालय और किसी निकाय का भी निरीक्षण कर सकते हैं।


शासन की योजनाआें के क्रियान्वयन को लेकर स्थलीय निरीक्षण के अलावा कलक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा भी करेंगे। इसे लेकर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने विकास कार्यों के लिए सीडीओ यशु रुस्तगी को नोडल अधिकारी बनाया है, जबकि स्थानीय निकाय के लिए एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद्र और राजस्व संबंधी समीक्षा के लिए एडीएम वित्त रवींद्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है। हैरिटेज सिटी की प्लानिंग की जिम्मेदारी नगर आयुक्त डा.उज्ज्वल कुमार को सौंपी गई है। गुरुवार को नोडल अधिकारी के दौरे को लेकर ही तैयारियां रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें