फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पर पथराव करने के चार आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जलेसर। कोतवाली पर पथराव और उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमला करने वालों की पहचान करने में जुटी है। अब तक 37 लोगों की पहचान होने के बाद पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


15 अगस्त को देर शाम सटोरिया को छुड़ाने के लिए भीड़ ने कोतवाली पर पथराव किया और तोड़फोड़ की थी। इसमें कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। कोतवाली प्रभारी की गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया था। मामले में नगर प्रभारी अनिल कुमार शर्मा की तहरीर पर 11 नामजद, 40 पुरुष और 20 अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

बुधवार से ही पुलिस ने सीओ एमपी सलोनिया के नेतृत्व में हमला करने वालों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मोहल्ला गोलाकुआं और ढगेलान में दबिश देकर चार आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया। हिरासत में लिए गए अन्य लोगों को निजी मुचलके पर छोड़ा गया। सीओ एमपी सलोनिया ने बताया कि चार आरोपी श्यामसुंदर, अवधेश, केसरिया, पुष्पा को जेल भेजा है। 37 अन्य की पहचान कर ली गई है। अन्य आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। गिरफ्तार जुआरियों के विरुद्ध दो अभियोग पंजीकृत है। पांच जुआरियों को जमानत पर छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें