फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सहावर क्षेत्र के मोहनपुर में ससुराल आए युवक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप को दरकिनार करते हुए अपनी कहानी को सही माना है। पुलिस ने युवक के ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण गोली से होना बताया गया है।
संजय पुत्र कोमल सिंह निवासी मानधती एका फिरोजाबाद को 9 अगस्त को उसकी ससुराल मोहनपुर सहावर में गोली लगी थी। उसने अपने ससुर पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक को अपना बयान भी दिया था। मृतक के पिता ने उसके ससुर वीरेंद्र, साले अमित एवं विमल को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस इस मामले को पहले ही आत्म हत्या में दर्ज कर चुकी थी। अब भी पुलिस मामला हत्या से जुड़ा न मानकर युवक के आत्महत्या की बात पर ही कायम है। मामले में इतना अवश्य जोड़ दिया है कि युवक ने आत्महत्या अपने ससुर के उत्पीड़न से तंग आकर की। पुलिस को इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के ससुर के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के फिंगर प्रिंट का तमंचे से होगा मिलान
कासगंज। पुलिस युवक के आत्महत्या की पुष्टि के लिए मौके पर मिले तमंचे का सहारा ले रही है। तमंचेे से मिले फिंगर प्रिंट का मिलान युवक के फिंगर प्रिंट से करने के फिंगर प्रिंट व तमंचे को लखनऊ भेज रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें