एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के एक कस्बे से महिला को अगवा करके दो लोगों ने कोेल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। बंधक बना कर बारी-बारी दुराचार किया। महिला ने दरिंदों पर जेवरात लूटने का आरोप भी लगाया है। इसकी रिपोर्ट महिला ने थाना जैथरा में दर्ज कराई है।
थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 16 अप्रैल को कस्बा धुमरी में मौजूद थी। आरोप है उसी समय भूपेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी नगला टीकरी थाना सिकंद्राराऊ हाथरस अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसे अगवा करके ले गए। महिला ने बताया कि दिल्ली ले जाने के बाद आरोपियों ने उसे कमरे में बंधक बना लिया था। जहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया था। इसके साथ ही आरोपियों ने उसके पास से जेवरात भी लूट लिए थे। वही पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
दुष्कर्म का आरोप
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक महिला ने अंबारी निवासी अशोक पर मारपीट कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस खेत में पशु चरने को लेकर हुई मारपीट की बात कह रही है। दुष्कर्म की घटना को गलत बता रही है। महिला परिजनों के साथ डीएम आवास पर पहुंची थी।