फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और मरीजों में स्वाइन फ्लू, पांच संदिग्धों के लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कालेज में दो और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लू की संभावना पर पांच मरीजों के नमूने लिए गए हैं। इसमें एक मरीज को भर्ती किया गया है, बाकी चारों को दवा देकर एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। राहत की बात है कि पूर्व में भर्ती एक मरीज ठीक हो गया है, जिसे डिस्चार्ज कर दिया गया। बाकी के भर्ती पुराने मरीज की हालत में काफी सुधार है। इस तरह आइसोलेशन वार्ड में अब तीन मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


एसएन की ओपीडी में शनिवार को पांच मरीजों में स्वाइन फ्लू के प्रारंभिक लक्षण नजर आए। चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू के इलाज को बनाई विशेष टीम के पास इनको भेज दिया। माइक्रोबायलॉजी विभाग में इनके नमूने लिए गए। इसमें से एक महिला को भर्ती कर लिया गया। इधर, पिछले दो महीने में स्वाइन फ्लू की संभावना पर 32 मरीजों के नमूने लिए गए। इसमें से आठ मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से 25 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें