फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से स्कूल गया किशोर यमुना में डूबा, मौत

विज्ञापन
यमुना नदी - फोटो : demo
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। घर से स्कूल को निकला एक छात्र अपने साथियों के साथ यमुना में नहाने पहुंच गया। नहाने के दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
नौहझील निवासी गोपेश राज सिंह (14 वर्ष) पुत्र डॉ. अरविंद मंगलवार को सुबह आठ बजे घर से स्कूल के लिए निकला था। लेकिन, वह स्कूल जाने के बजाय अपने छोटे भाई जयराज और दो अन्य साथियों के साथ यमुना में नहाने पहुंच गया। सुबह 9:30 बजे गांव अड्डा मीना के निकट यमुना में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। उसके साथियों ने आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को उसके डूबने की जानकारी दी। तैराकों ने 20 मिनट बाद गोपेश को बाहर निकाला। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। किशोर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि अपने भाई और अन्य साथियों के साथ यमुना नहाने गया किशोर पानी में डूब गया है। मृतक के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें