कासगंज/सोरों/गंजडुंडवारा।
शिव मंदिरों पर सावन के तीसरे सोमवार को सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ शिवालयों पर पहुंचने लगी। शिव भक्तों ने शिव का अभिषेक किया। बेल पत्र चढ़ाएं। वहीं कांवड़ियों ने गंगा घाट से ले जाए गए गंगाजल से भोले बाबा का जलाभिषेक किया। वहीं मंदिरों में शिव के रुद्राभिषेक के कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भूतेश्वर मंदिर, चामुंडा माता मंदिर स्थिति शिवालय, प्रभु पार्क, माल गोदाम चौराह मंदिर, पंखावाला बाग शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में शिव का अभिषेक किया गया। गंगेश्वर कालोनी मंदिर में महादेव बाबा का विधि विधान से गुरू श्याम महाराज एवं यज्ञाचार्य ओंकारचार्य ने भोले बाबा का जलाभिषेक कराया। अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान अशोक वार्ष्णेय, शालिनी, सुमन, कंचन, ओम वार्ष्णेय, गोविंद, लालू, राकेश, संदीप, दीपू, कन्नू, हिमांशी, शोभित, आदित्य मौजूद रहे।
वहीं प्रभु पार्क पर भी शिवालय पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों मौजूद रहे।
सोरों में सावन मास के तीसरे सोमवार को तीर्थ नगरी के शिवालय में ऊं नम: शिवाय के कल्याणकारी जाप से गुंजायमान हो उठे। सुबह से ही श्रद्धालु हरि की पैड़ी व लहरा घाट पर गंगा स्नान कर पात्रों में गंगा जल भर लाए। शिवालयों में पहुंचकर गंगाजल से भोले का अभिषेक कर उन्हें बेलपत्र धतूरा चढ़ाकर लड्डू का भोग लगाया। शिवालयों में बैठकर शिव स्त्रोत, महा मृत्युंजय मंत्र, शिव चालीसा का पाठ किया।
हरि की पैड़ी किनारे स्थित सोमेश्वर मंदिर में शिव का भव्य फूल बंगला सजाकर छप्पन भोग लगाया। रूपेश्वर, महाकालेश्वर, मनकामेश्वर, भूतेश्वर, कटरेश्वर, योगेश्वर, नीमश्वर, नर्मदेश्वर, कालीशंकर महादेव, लहरेश्वर, दूधेश्वर मंदिरों में भी अभिषेक किया गया।
गंजडुंडवारा में भक्तों ने वेलपात, धतूरा, भांग आदि पूजा सामग्री के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं दर्जनों शिव भक्त कादरगंज गंगा घाट से कांवड़ लेकर आए। भक्तों ने बनखंडीय महादेव, बाग पंचायती, व नगर के अन्य शिवालयों में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों को उत्साह व खुशी देखते ही बन रही थी। नाचते गाते कांवड़ियों की टोली सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। पूरे दिन वातावरण बम बम भोले की गुंजों से गुजायमान रहा।