एटा। आधार कार्ड बनवाने के दौरान चूक होने पर अब आप डाकघर जाकर उसमें सुधार करवा सकते है। मुख्य डाकघर में सोमवार से आधार कार्ड अपडेटेशन सेंटर शुरू किया गया है।
बैंक से लेकर किसी भी सरकारी कार्य को लेकर आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। बिना आधार कार्ड के सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं आधार कार्ड में गड़बड़ी होने पर भी लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में मुख्य डाकघर में अपडेटेशन सेंटर शुरू किया गया है, जिससे आधार में हुई गड़बड़ियों को सही किया जा सके। डाक अधीक्षक एसआर दुबे ने बताया कि सोमवार को मुख्य डाकघर में आधार कार्ड अपडेटेशन सेंटर खोल दिया गया फिलहाल गलत आधार कार्ड सही किए जाएंगे। बाद में यहां आधार कार्ड भी बनाए जाएंगे।