फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश में तालाब बना शहर

विज्ञापन
बरसात - फोटो : aamr ujala
विज्ञापन
एटा। एक घंटे की झमाझम बारिश ने शुक्रवार को लोगाें को उमस और भीषण गर्मी से निजात दिलाई। पर, इस दौरान हुए जलभराव से लोग परेशान हो उठे। बारिश के कारण शहर की एक दर्जन कालोनियां तालाब में तब्दील नजर आईं। वहीं लोग तो और खुले मेनहाल में वाहन गिरने से लोग घायल हो गए। वहीं झमाझम बारिश से किसानों ने राहत की सांस लेते हुए धान की बुवाई शुुरु कर दी है।
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा कराई गई शहर के नालों की सफाई की पाल शुक्रवार को एक घंटे हुई झमाझम बारिश ने खोल दी। आलम यह है कि कालोनियों के मेन रास्तों और जाने वाले रास्तों पर बारिश का पानी भरने से लोग घरों में दुबकने का मजबूर हो गए और स्कूली बच्चे रास्ते मे फंस गए।

विजय नगर कालोनी में जलभराव के कारण वहां से गुजरे बाइक सवार खुले मेनहोल में घुसने से घायल हो गए। उसी वक्त वहां से गुजरी सूमो कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नाले में घुस गई। बाद में स्थानीय लोगों ने मेनहोल के पास पेयजल की क्रेट लगा कर लोगोें के निकलने के लिए रास्ता बनाया।
विज्ञापन


इसके अलावा बारिश का पानी घंटाघर, हाथीगेट, प्रेमनगर चौराहा, नई बस्ती, कोतवाली दफ्तर, जिला अस्पताल, दिनेशनगर, इस्लाम नगर, किदवई नगर में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों ने धान का बुवाई का काम युद्ध स्तर पर शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें