फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका पहुंचेगी ब्रज की संस्कृति

विज्ञापन
राध्‍ााकृष्‍ण - फोटो : demo
विज्ञापन
गोवर्धन। भारत सरकार एवं पर्यटन विभाग की ओर से ब्रज की संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने की पहल की जा रही है। पर्यटन विभाग के तत्वावधान में 10 कलाकारों का एक दल अमेरिका, रूस और स्पेन में ब्रज संस्कृति का जलवा दिखाएंगे।
विज्ञापन


श्रीगिर्राज कृष्ण सांस्कृतिक कला समिति व समिति के सचिव मुरारी लाल तिवारी को भारतीय सांस्कृतिक परिषद ने 10 दिवसीय विदेश दौरे के लिए चुना है। इसमें ब्रज के 10 कलाकार अमेरिका के न्यूयार्क, रूस में मास्को, पोर्ट स्पेन में ब्रज की प्रसिद्ध बरसाना की लठामार होली, मयूर नृत्य, रास लीला, चरकुला नृत्य आदि की प्रस्तुति देंगे। कलाकार विदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। भारत सरकार ने विदेशी दौरे के लिए अलग से व्यवस्थाएं की हैं।


19 जुलाई को कलाकारों की मास्को और न्यूयार्क में प्रस्तुति होगी। 27 जुलाई को जार्ज टाउन एवं पोर्ट स्पेन में आयोजन होगा। दल नायक गोवर्धन निवासी मुरारी लाल तिवारी ने बताया कि भारत सरकार की ओर से जो पहल शुरू की गई है, वह ब्रजवासियों के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे 2005 में ब्रज की संस्कृति की झलक गणतंत्र दिवस की परेड में 200 सदस्यों के साथ प्रस्तुत कर चुके हैं। अमेरिका जाने वाले ब्रज के कलाकारों में दल नायक मुरारी लाल तिवारी के अलावा गोविंद तिवारी, दीपिका शर्मा, पप्पू ब्रजवासी, मोहन लाल, अमर चंद, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, ममता पाल, नेहा उपाध्याय, शिवानी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें