फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाह में मिला महिला का नग्न अवस्था में शव

विज्ञापन
बाराबंकी में सुढ़ियामऊ क्षेत्र स्थित शेखूपुर गांव के निकट कटी मिठवारा माइनर को बांधती जेसीबी मशीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज/सिढ़पुरा।
विज्ञापन

सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम भाउपुरा रजवाह की पुलिया में एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिला। महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही हैं। महिला की शनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने रजवाह में एक महिला के शव होने की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने रजवाह में महिला के शव होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने महिला के शव को बाहर निकलवाया। महिला का शव नग्न अवस्था में था। इसके चलते लोग महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने महिला के शव की शनाख्त करने के काफी प्रयास किए। लोगों से उसके बारे में जानकारी की गई। लेकिन महिला की शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सही स्थिति का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें