फिरोजाबाद। भारतीय बुद्धिस्ट एसोसिएशन की ओर से धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर नगर में धम्मयात्रा निकाली गई। पंचशील ध्वजों के साथ निकली धम्मयात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। हिमायूंपुर अचिंतानंद बुद्ध विहार पर ही काफी संख्या में लोगों को बौद्ध दीक्षा प्रदान की गई।
बौद्ध भिक्षुओं के वर्षावास प्रारंभ होने के मौके पर तड़के 5 बजे नगर में धम्मयात्रा (प्रभातफेरी) निकाली गई। पंचशील ध्वजों को मोटरसाइकिलों पर लगाकर निकले। धम्मयात्रा प्रज्ञाज्योति बुद्ध विहार पुरुषोत्तमनगर से शुरू होकर मो.गंज स्थित करुणा बुद्ध विहार,मोहम्मदपुर स्थित करुणादय बुद्ध विहार ज्ञानोदय बुद्ध विहार बौद्धनगर, रत्नपुंज बुद्ध विहार, नगला मिर्जा बड़ा, धम्मचेतना बुद्ध विहार प्रताप नगर, शान्तनु बुद्ध विहार शांतिनगर, सिद्धार्थ बुद्ध विहार सैलई, डॉ. अंबेडकर बुद्ध विहार भीमनगर से भदंत अचिंतानद बुद्ध विहार गौतम नगर हिमायूंपुर पर पहुंचकर समाप्त हुई।
सभा में भिक्षु बुद्धशरण ने धम्मदेशना के ही साथ लोगों को बौद्ध धम्म दीक्षा प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्यरूप से केपी सिंह बौद्ध एडवोकेट, गजेंद्र सिंह बौद्ध एडवोकेट, रामवीर सिंह बौद्ध तारबाबू, महेशचंद्र बौद्ध, धीरी सिंह बौद्ध, राजेश राज, किताब सिंह बौद्ध, डॉ. ऊषा बौद्ध, डॉ. होतीलाल गौतम, बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष बाबू लाल बौद्ध शामिल रहे। अध्यक्षता डॉ. वीके लाल व संचालन राजवीर सिंह सिद्धार्थ ने किया।