टूंडला। पूर्व मंत्री आजम खां द्वारा सैनिकों के विरुद्ध की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को बजरंग दल ने पूर्व मंत्री आजम खां का पुतला फूंककर विरोध जताया और उन पर देश द्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की।
नगर संयोजक राघवेन्द्र सिंह धाकरे के नेतृत्व भारत माता चौक पर पूर्व मंत्री आजम खां का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर धाकरे ने कहा कि आजम खां ने जब-जब अपनी जुबान खोली है तब-तब देश विरोधी बातें बोली हैं। आजम खां के विरुद्घ देशद्रोह का मुकदमा चलाए।
अरविंद यादव ने कहा कि आजम की सैनिकों के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी से हर भारतीय आहत है। पुतला दहन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आजम खां मुर्दाबाद और भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान नवीन कुमार, रवी चौहान, हर्ष सिंह, आशू यादव, पियूष चौहान, शुभम शर्मा, किशन चक, मोहित जादौन मौजूद रहे।
फोटो-टूंडला में आजम खां का पुतला दहन करते बजरंग दल के पदाधिकारीगण