फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर सहित हत्यारोपी होमगार्ड गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/फरिहा। फरिहा के इटाहरी गांव निवासी हरी सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे होमगार्ड रमेश को फरिहा पुलिस ने कोडर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस मिले हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


इटाहरी गांव निवासी रमेश चंद्र यादव पुलिस विभाग में होमगार्ड तो है, लेकिन वह कभी ड्यूटी नहीं करता। नारखी के गांव गढ़ी कल्याण में महिला की हत्या के बाद रमेश चद्रं गांव के ही हरी सिंह से रंजिश मानने लगा था। इसी रंजिश के तहत तीन दिन पूर्व रमेश ने अपने पुत्र और साथियों के साथ हरी सिंह की गोली मारकर पुलिस के सामने हत्या कर दी थी, जबकि हरी सिंह के भतीजे को गोली मार दी थी, जिसका आगरा में आज भी उपचार चल रहा है। पुलिस ने रमेश सहित सात लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की थी।

शुक्रवार शाम को फरिहा पुलिस को सूचना मिली कि रमेश कहीं जाने के लिए हाथवंत से नगला भादों की ओर जाने वाले मार्ग पर गांव कोडर के पास खड़ा है। सूचना पर कोतवाल फरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और रमेश को गिरफ्तार कर थाने ले आई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर, कारतूस मिले हैं। कोतवाल फरिहा का कहना है कि पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें