फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र पर हमला कर सिर फोड़ा

विज्ञापन
दो पक्षों के विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
एटा। बाइक का ट्यूब खराब होने की शिकायत करने पर पंक्चर मिस्त्री ने अपने साथियों के साथ पिता-पुत्र पर लोहे की सरिया से हमला कर लहूलुहान कर दिया। फिर एक धार्मिक स्थल के रास्ते भाग निकले। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण देखते ही देखते माहौल गरमा गया। घायलों के करीबियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आधा घंटे बाद जाम खुलवा कर यातायात बहाल करया। घायल पिता पुत्र को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के निधौली कलां रोड शिवम वाटिका निवासी शिक्षक संघ के पदाधिकारी दलवीर सिंह यादव के बेटे राहुल ने शहर की जामा मस्जिद के नीचे पंक्चर की दुकान से बाइक में ट्यूब डलवाया था। एक घंटे बाद टयूब खराब हुआ तो राहुल बदलवाने पहुंच गया, लेकिन दुकान संचालक ने ट्यूब बदलने से इंकार कर कर गाली-गलौच शुरु कर दी। राहुल ने पिता को सूचना देकर बुलाया।

पिता-पुत्र और दुकानदार के बीच विवाद बढ़ा तो दुकान संचालक ने साथियों के साथ मिलकर पिता-पुत्र पर सरिए से हमला कर लहूलुहान कर दिया और धार्मिक स्थल के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने धार्मिक स्थल में घुस कर तलाशी ली, लेकिन हमलावारों का सुराग नहीं लगा। देखते ही देखते मौके पर घायल पक्ष के लोगों ने एकत्र होकर हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर आधा घंटे में जाम खुलवाया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होेने के कारण माहौल गरमा गया है। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया तो आसपास की दुकानों के शटर गिर गए। घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक घायल पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें