फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्यता से मनेगा संयम स्वर्ण महोत्सव

विज्ञापन
बैठक में जानकारी देते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आचार्य विद्या सागर महाराज की संयम स्वर्ण महोत्सव का आयोजन देशभर में धूमधाम से किया जा रहा है। फिरोजाबाद में 28 जून में भव्यता के साथ धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


संयोजक अरुण जैन पीली कोठी और ललतेश जैन ने बताया कि सुबह 7.30 बजे चंद्रप्रभु मंदिर में आचार्यश्री का पूजन किया जाएगा। इसके बाद आठ बजे झांकी के साथ घटयात्रा निकाली जाएगी। घटयात्रा चंद्रप्रभु मंदिर से छदामीलाल जैन मंदिर तक निकाली जाएगी। छदामीलाल जैन मंदिर में कीर्ति स्तंभ बनाया जा रहा है।

28 जून को इसका शिलान्यास भी किया जाएगा। शाम को चंद्रप्रभु मंदिर में 50 दीपों से आरती की जाएगी। प्रेसवार्ता में ललितेश जैन, वीरेंद्र जैन रैमजा, पंकज जैन, चक्रेश जैन, अजय जैन बजाज, पीयूष जैन, संजीव जैन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें