शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस दो दिन पूर्व हुए झगड़े में निर्माण करा रहे दो युवकों को उठा ले गई।
हरगनपुर निवासी उदयवीर सिंह और हरिऔतार सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। सुबह सात बजे दोनों पक्ष से गाली गलौज के बाद पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान 30 मिनट तक पथराव हुआ। इसकी सूचना पर नसीरपुर पुलिस गांव पहुंची तो दोनों पक्ष के लोग भाग गए। बताया जा रहा है कि हरिऔतार पक्ष से एक सिपाही ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग की। इससे ग्रामीणों में भी रोष है।
उधर झगड़े की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस एक निर्माण को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद वाले लोगों को उठा कर थाने ले गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जा रही है।