फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि अमावस्या पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। आषाढ़ अमावस्या एवं शनि अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने कछला, लहरा, इस्माइलपुर, कादरगंज, हरि की पैड़ी पहुंचकर गंगा स्नान किया। गंगा में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर बने प्राचीन मंदिरों में पूजा अर्चना कर निर्धनों को दान दक्षिणा दी।
विज्ञापन



शनि अमावस्या के मौके पर ब्रह्म मुहूर्त से श्रद्धालुओं का गंगा घाट पर पहुंचना शुरू हो गया। क्षेत्र सहित दूर दराज के इलाकों से भी लोग गंगाघाट पर पहुंचे। श्रद्धालुओं का गंगा स्नान का क्रम भोर की पहली किरण के साथ शुरू हो गया। हरि की पैड़ी पर भी श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गंगा मैया में दुग्ध चढ़ाकर पूजा अर्चना की। अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

पुरोहितों से अपने पूर्वजों की शांति के लिए पूजा पाठ कराया। गंगा किनारे बैठे साधु संतों को भोजन और वस्त्र दान में दिए। हरि की पैड़ी की परिक्रमा कर मंदिरों में देव दर्शन किए। वराह मंदिर, बालाजी दरबार, सिद्ध हनुमान, सोमेश्वर, द्वारिकाधीश, पंच महाशक्ति, बटुकनाथ आदि मंदिरों में पूजन और दर्शन किए। वहीं श्रद्धालुओं ने हरि की पैड़ी की परिक्रमा कर पुण्य लाभ लिया। गंगा घाटों पर मौजूद साधु संतों एवं निर्धनों को दान दक्षिणा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें