फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह विभाग ने मांगा मुड़िया मेले का सुरक्षा प्लान

विज्ञापन
police - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। गृह विभाग ने मुड़िया पूर्णिमा मेले का सुरक्षा प्लान तलब कर लिया है। एटीएस और खुफिया एजेंसियों को भी लगाया जा रहा है। प्रशासन से मेले के लिए फोर्स की स्थिति के बारे में पूछा है। उसकी तैनाती वाले स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


गोवर्धन में 4 जुलाई से मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू होने जा रहा है। इस मेले में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश और बिहार तक से लोग आते हैं। पांच दिन चलने वाले लक्खी मेले को लेकर गृह विभाग सतर्क हो गया है।

मथुरा प्रशासन से सुरक्षा का प्लान मांग लिया है। अधिकारियों से पूछा गया है कि कितनी फोर्स चाहिए। कितने मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रशासन ने मुड़िया मेले में डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। गुरुवार को गोवर्धन में हुई पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की मीटिंग में कहा गया कि डीजे की अनुमति नहीं दी जाएगी। मथुरा मंडी समिति में वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।


पॉलीथिन के साथ प्लास्टिक के गिलास पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। डीएम ने मीटिंग में कहा कि परिक्रमा मार्ग में जहां भी सड़क खराब है उसे तत्काल दुरुस्त करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें