फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हवाओं से नहीं गुल होगी शहरी खंड की बती

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
एटा। तेज हवाओं के दौरान अब शहर की बिजली नहीं कटेगी। इसके लिए शहरी खंड की लाइनों के खंभों को नजदीक करने का काम शुरू हो गया है। बता दें कि दशकों पुरानी लाइन में दूरी पर लगे खंभों के कारण फाल्ट-ट्रिपिंग से बत्ती गुल होती रहती है।
विज्ञापन


तेज हवा चलते ही अब तक अक्सर बत्ती गुल हो जाया करती थी। पर, अब ऐसा नहीं होगी। शहरी शहरी खंड ने इस समस्या के समाधान के लिए शहर के चार बिजलीघरों की लाइनों को मजबूत करने एवं इनके बीच में खंभों की दूरी कम करनी शुरू कर दी है।

गंगनपुर से चारों बिजलीघरों से आने वाली 33 केवीए की लाइन पर 158 नए खंभे लगाकर तारों को कसा जा रहा है। वहीं लाइन को ऊंचा कर रास्ते में आ रहे पेड़ पौधों से सुरक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा 11 हजार लाइन को भी दुरुस्त किया जाएगा। इस लाइन में भी 342 खंभे लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन


पुरानी लाइनों पर लगे खंभों की दूरी 100 से 120 मीटर तक है। ऐसे में तार नीचे हो गए हैं। झूलते तारों में हवा चलने पर फाल्ट की संभावना चरम पर रहती है। 158 नए खंभे लगाकर चारों बिजलीघरों की लाइन को ऊंचा एवं सुरक्षित किया जा रहा है। औद्योगिक बिजलीघर का काम पूरा हो गया है। एक खंभे पर करीब 28 हजार रुपये का खर्च आ रहा है।
विज्ञापन

-राजीव चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता शहरी खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें