फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल ट्रैक भी हुआ बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सपा सरकार में ताजमहल से लायन सफारी (इटावा) तक बना साइकिल ट्रैक (बाईसकिल हाइवे) बदहाल हो गया है। इस पर साइकिल तो दूर पैदल तक चलना मुश्किल है। 13377.66 लाख रुपये से बना यह ट्रैक ग्रामीणों के कंडे सुखाने के काम आ रहा है।
विज्ञापन


यह योजना भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्राथमिकता वाली योजनाओं में से एक थी। उन्होंने 207.30 किमी लंबे इस बाईसकिल हाईवे का उद्घाटन 27 नवंबर 2016 को किया। इसका उद्देश्य, रोमांच पर्यटन को बढ़ावा देना था।

बीहड़ और ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले इस ट्रैक को लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया था। मगर, भाजपा सरकार में यह भी उपेक्षा का शिकार है। जिन उम्मीदों के साथ इसका शुभारंभ किया गया था, उस पर पानी फिर गया है। पर्यटकों के भ्रमण की बजाय ग्रामीणों ने इस पर कब्जा कर लिया है। वह इसका व्यक्तिगत उपयोग कर रहे हैं। यह गंदगी, गिट्टी और मिट्टी से पट गया है। हालांकि कुछ ग्रामीण इस पर ट्रैक्टर जरूर दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें