फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3023 परीक्षार्थी आज टीजीटी परीक्षा में होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार और रविवार को टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा होगी। जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन शनिवार को 3023 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिले में टीजीटी परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन प्रथम पाली में 1325 परीक्षार्थी व दूसरी पाली में 1698 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। आठ अगस्त को प्रथम पाली में 1544 और द्वितीय पाली में 668 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
पुलिसबल तैनात रहेगा। परीक्षा कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज, कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज आगरा रोड और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवी रोड पर आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें