कलेक्ट्रेट से शिफ्ट हुआ था एसएसपी कार्यालय
पहले एसएसपी कार्यालय कलेक्ट्रेट में था। कुछ महीने पहले इसे शिफ्ट करके पुलिस लाइन में कर दिया गया था। अब पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद कार्यालय कहां रहेगा, यह साफ नहीं है।
अधिसूचना जारी, अफसरों की तैनाती का इंतजार
आगरा सहित तीन जिलों में पुलिस आयुक्त प्रणाली का प्रस्ताव कैबिनेट से पास होने के बाद शनिवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई। इसके तहत तीनों ही जिलों आगरा, प्रयागराज और गाजियाबाद के सभी थानों को पुलिस आयुक्त प्रणाली के अधीन रखा गया है।
गृह विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार, आगरा जिले के 44 थाने अब पुलिस कमिश्नरेट के अधीन होंगे। पदों के सृजन और तैनाती पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। प्रस्ताव डीजीपी मुख्यालय ने शासन को शुक्रवार को ही भेज दिया था।
माना जा रहा है कि गुजरात दौरे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लौटने के बाद इस पर निर्णय होगा। वहीं किस कमिश्नरेट में कौन अफसर तैनात किया जाएगा, इस पर भी फैसला खबर लिखे जाने तक नहीं हो सका था। शनिवार को कई नाम को लेकर चर्चा चलती रही। मगर, इन पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद ही लगेगी।