फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Commissionerate: आगरा में पुलिस कमिश्नर समेत 30 अधिकारी होंगे तैनात, फोर्स भी बढ़ जाएगी

Sun, 27 Nov 2022 02:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कमिश्नरेट बनने के बाद आगरा में पुलिस कमिश्नर सहित 30 अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। फोर्स भी बढ़ेगी। ऐसे में अधिकारियों के लिए आवास और कार्यालय की दिक्कत होगी। 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार ने आगरा को कमिश्नरेट का तोहफा दिया है। पुलिस आयुक्त (पुलिस कमिश्वर) सहित 30 अधिकारी तैनात किए जाएंगे। फोर्स भी बढ़ जाएगी। अधिकारियों के लिए आवास और कार्यालय की दिक्कत होगी। यहां पहले से आवासों की कमी है। कार्यालयों में व्यवस्थाएं नहीं हैं।

विज्ञापन

 
कमिश्नरेट बनने के बाद आगरा में एक पुलिस आयुक्त, एक अपर पुलिस आयुक्त, तीन पुलिस उपायुक्त, तीन अपर पुलिस उपायुक्त, 22 सहायक पुलिस आयुक्त तैनात होंगे। वर्तमान में 5500 से अधिक पुलिसकर्मी हैं। इनमें चार आईपीएस, पांच एएसपी, 13 सीओ, 85 निरीक्षक, 560 दरोगा हैं। 

बाकी कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल हैं। पुलिस अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक को आवास की समस्या होती है। कई दिन तक आवास खाली होने का इंतजार करना पड़ता है। कमिश्नरेट में अधिकारियों की तैनाती से आवास और कार्यालय कहां होंगे? यह अब तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट से शिफ्ट हुआ था एसएसपी कार्यालय

पहले एसएसपी कार्यालय कलेक्ट्रेट में था। कुछ महीने पहले इसे शिफ्ट करके पुलिस लाइन में कर दिया गया था। अब पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद कार्यालय कहां रहेगा, यह साफ नहीं है। 

अधिसूचना जारी, अफसरों की तैनाती का इंतजार

आगरा सहित तीन जिलों में पुलिस आयुक्त प्रणाली का प्रस्ताव कैबिनेट से पास होने के बाद शनिवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई। इसके तहत तीनों ही जिलों आगरा, प्रयागराज और गाजियाबाद के सभी थानों को पुलिस आयुक्त प्रणाली के अधीन रखा गया है।

गृह विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार, आगरा जिले के 44 थाने अब पुलिस कमिश्नरेट के अधीन होंगे। पदों के सृजन और तैनाती पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। प्रस्ताव डीजीपी मुख्यालय ने शासन को शुक्रवार को ही भेज दिया था। 

माना जा रहा है कि गुजरात दौरे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लौटने के बाद इस पर निर्णय होगा। वहीं किस कमिश्नरेट में कौन अफसर तैनात किया जाएगा, इस पर भी फैसला खबर लिखे जाने तक नहीं हो सका था। शनिवार को कई नाम को लेकर चर्चा चलती रही। मगर, इन पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद ही लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें