फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बिहार जा रहे ट्रक से 3.5 क्विंटल प्रतिबंधित थर्माकोल जब्त, निगम की टीम को मिली बड़ी सफलता

Tue, 29 Apr 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा नगर निगम की टीम ने बिहार जा रहे 3.5 क्विंटल प्रतिबंधित थर्माकोल को जब्त किया है।  यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्लास्टिक और थर्माकोल पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के तहत की गई।
 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम ने गुजरात से बिहार जा रहे एक ट्रक से 3.5 क्विंटल थर्माकोल (पॉली स्टाइरीन) जब्त किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्लास्टिक और थर्माकोल पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के तहत की गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

प्रवर्तन प्रभारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम को एक संदिग्ध ट्रक के बारे में सूचना मिली, जो गुजरात से बिहार जा रहा था। ट्रक में प्रतिबंधित थर्माकोल भरा हुआ है, जिसका उपयोग होटल्स और ढाबों में किया जाना था। एक दिन पहले भी नगर निगम ने 6 टन सिंगल-यूज़ प्लास्टिक जब्त किया था। दोनों मामलों में कुल 1.75 लाख रुपये का जुर्माना ट्रक मालिक से लिया गया है। प्लास्टिक और पॉलीथिन गाय की मृत्यु का कारण बन रही हैं। इनके कारण नालों का प्रवाह भी अवरुद्ध हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें