फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Agra: ताजमहल आए छह पर्यटकों सहित 29 संक्रमित मिले, 48 घंटे में एक मरीज की मौत

Wed, 24 Aug 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 24 घंटे में 29 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 90 हो गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में मंगलवार को 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 13 महिलाएं और 16 पुरुष हैं। ताजमहल घूमने आए छह पर्यटकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके अलावा खेरिया हवाई अड्डे पर रैंडम सैंपलिंग में तीन और आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चार यात्री में संक्रमण मिला है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट सक्रिय है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 90 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पटियाला, भटिंडा, झांसी, सोनीपत, पटना के छह पर्यटक रविवार को ताजमहल घूमने आए थे। ताजमहल पर उनकी सैंपलिंग की गई। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव है। पर्यटकों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है।

इनके अलावा कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उतरे ओडिशा, भरतपुर व एटा के चार यात्रियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जमालपुर, इंद्रापुरम, शमसाबाद रोड और केसर विहार हॉटस्पॉट हैं। सीएमओ ने बताया कि सभी में ऑमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण हैं। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल नहीं भेजे हैं। लक्षणों में बदलाव होने पर ही नए वैरिएंट की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे में एक मरीज की मौत 

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 48 घंटे में एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 2360 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिले में अब 90 सक्रिय मरीज हैं। 467 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल मरीजों का आंकड़ा 37062 हो चुका है। इधर, संक्रमण की रोकथाम और पर्याप्त जांचें नहीं होने से हालात बिगड़ने के आसार हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खांसी, बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जांच नहीं होने के कारण संदिग्धों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हो पा रही।

सांस लेने में हो परेशानी तो न बरतें लापरवाही 

कोरोना संक्रमण और वायरल के लक्षण इस समय एक जैसे हैं। मरीजों को सर्दी, जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार की शिकायत आ रही है। 5 से 7 दिन में मरीज ठीक भी हो जा रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि किसी मरीज को सांस लेने में परेशानी हो तो लापरवाही न बरतें। चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें