फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यमुना पुल से नदी में कूदा 28 वर्षीय युवक, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग; तेज बहाव बना बाधा

Tue, 18 Aug 2026 01:29 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के डौकी क्षेत्र में वाजिदपुर यमुना पुल से नदी में कूदे 28 वर्षीय युवक का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका। पीएसी के गोताखोरों ने मोटरबोट की मदद से कई किलोमीटर तक तलाश की, लेकिन यमुना के तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के वाजिदपुर में यमुना पुल से नदी में कूदे युवक का दूसरे दिन सोमवार की शाम तक पता नहीं लग सका। पीएसी के गोताखोरों की टीम ने यमुना में दिनभर खोजबीन की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


कूमपुरा थाना निबोहरा निवासी गया प्रसाद (28) रविवार दोपहर करीब दो बजे अपने परिवार के ख्यालीराम सिंह के साथ बाइक से वाजिदपुर यमुना पुल पर पहुंचे थे। इसी दौरान गया प्रसाद ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवक के नदी में कूदने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से यमुना में काफी देर तक युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

सोमवार सुबह पीएसी के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और मोटरबोट की मदद से कई किलोमीटर तक यमुना में तलाश अभियान शुरू किया। देर शाम तक टीम ने नदी में कई स्थानों पर युवक की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि पीएसी के गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी है। नदी में तेज बहाव होने के कारण तलाश में परेशानी आ रही है। युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें