फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: विकास भवन पर पीआरडी जवानों ने किया हंगामा, वेतन न मिलने से फैला आक्रोश; बोले-चार महीनों से हैं परेशान

Tue, 18 Aug 2026 01:19 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा विकास भवन में मंगलवार को सैकड़ों पीआरडी जवान वेतन समय से न मिलने पर धरने पर बैठ गए और सीडीओ कार्यालय के बाहर हंगामा किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने रुका हुआ वेतन जारी कराने का आश्वासन देकर जवानों को शांत कराया।
विज्ञापन
पीआरडी जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास भवन में मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में पीआरडी जवान पहुंच गए। वेतन समय से देने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सीडीओ प्रतिभा सिंह के कार्यालय के बाहर हंगामा करने लगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला विकास अधिकारी ने बहुत समझने का प्रयास किया। इसके कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रुके हुए वेतन को जारी करने का आश्वासन देखकर पीआरडी जवानों को समझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


ये पीआरडी जवान विकास भवन मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए थे। कार्यक्रम के खत्म होने के बाद जवान अपनी वेतन रुकने की शिकायत सीडीओ प्रतिभा सिंह से करने लगे।  इस पर सीडीओ ने चार जवानों को बात रखने के लिए कार्यलय में बुलाया। इसके बाद बाहर जवान अपनी अलग-अलग समस्याओं को लेकर  हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें